चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: पंजाब में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR-2026) के काम को तेज करने के लिए सरकार ने 11 और 12 जुलाई को सरकारी छुट्टी के बावजूद प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को पूरी तरह खुले रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
इन दो दिनों में राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 11 और 12 जुलाई को स्कूलों का पूरा स्टाफ अपनी ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देश पर यह स्टाफ चुनाव आयोग के अमले को पूरा सहयोग देगा।
ये विशेष कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को इन कैंपों की व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी देखें: SIR-2026: पंजाब में 90% वोटरों की मैपिंग पूरी, CM भगवंत मान ने गणना फॉर्म भरने का किया आह्वान

More Stories
गैंगस्टरां ते वार, पंजाब पुलिस द्वारा 597 स्थानों पर छापेमारी, 323 गिरफ्तार
पशुधन की स्वास्थ्य सेवाओं में देरी, अनुपस्थिति और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं – गुरमीत सिंह खुड्डियां
गुरु नगरी में तेज आंधी और बारिश, कुछ इलाकों में बिजली बाधित