चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लोगों से वोटर सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत अपने वोट की पुष्टि के लिए गणना फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने का आह्वान किया है।
राज्य ने लगभग 90 प्रतिशत वोटर सूची की मैपिंग का आंकड़ा पहले ही हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी की भी वास्तविक वोट को काटने नहीं देगी।
राज्य में SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर वोटर सूचियों की पुष्टि और सुधार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “बीएलओ हर घर जाकर ‘गणना फॉर्म’ उपलब्ध करवा रहे हैं और वोटरों को इसे भरने में मदद भी कर रहे हैं। वोटरों की सुविधा के लिए फॉर्म के साथ कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं लिए जा रहे हैं।”
सीएम ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पहले ही हो चुकी है और बाकी बचा काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।
यह भी देखें: कर्नाटक में SIR शुरू, सीएम DK शिवकुमार की अपील- प्रक्रिया में हिस्सा लें

More Stories
अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की
जीरकपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, मौत