चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लक्ष्मी बाई चौक से टाऊन पार्क तक के मार्ग को सिक्स लेन बनाने की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस मार्ग पर आने वाले सभी विभागों से एनओसी मिलने के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा 3008.56 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
यह जानकारी आज हिसार को जाम मुक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष समिति की पांचवी बैठक में कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दी।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हिसार को आधुनिक, व्यवस्थित और सुगम यातायात वाला शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक से पहले उन सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाने चाहिए, जिनके टेंडर हो चुके हैं।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया कि डाबड़ा चौक जंक्शन का टेंडर भी लगा दिया गया है, जो जल्द ही अलॉट कर दिया जाएगा। इसी प्रकार से लघु सचिवालय के आगे राजगढ़ रोड चौक के चारों तरफ स्लीप रोड बनाने का टेंडर भी लगाया गया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सिटी गेट से आगे चौक बनाने व स्लिप रोड बनाने का कार्य भी आगे बढ़ा है।तुलसी चौक पर स्लीप रोड को बनाने की बाधाएं भी दूर हो गई हैं।
बैठक में अवगत करवाया गया कि सुशीला भवन के समीप गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ स्लिप रोड बनाए जाने की दिशा में निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। बस अड्डे के सामने बने फुटओवर ब्रिज को हटाने का टेंडर भी खुल गया है। इस ब्रिज को भी जल्द हटा दिया जाएगा। इसी प्रकार से शहर के बीकानेर चौक से आरंभ होने वाले पुराने पुल के पुनर्निर्माण और रेड स्क्वेयर मार्केट के लिए अंडरपास बनाने के लिए रेलवे की और से एक प्रस्तुति भी बैठक में दी गई, जिसमें आगामी निर्माण कार्यों की योजना बताई गई थी।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे को पूरी परियोजना की थ्रीडी प्रेजेंंटशन बनाकर लाने की हिदायत थी। उन्हें बताया गया कि बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी पर पुल के निर्माण तथा कैमरी रोड को साउथर्न बाईपास को कनैक्ट करने के लिए सडक़ मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इसके उपरंात जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
यह भी देखें: हरियाणा: पेयजल संकट नहीं होने देंगे, लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई – मंत्री रणबीर गंगवा

More Stories
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य – नायब सिंह सैनी
गो-तस्करों से मुड़ते हुए शहीद हुए एसआई मुकेश फोगाट को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
हाइड्रोजन ट्रेन में PM मोदी संग सफर करेंगे जींद के 200 स्कूली बच्चे, 17 जुलाई को पीएम मोदी आ रहे जींद