July 15, 2026

सोनीपत में NH-334B पर 2 वाहनों की टक्कर, जिंदा जला ड्राइवर

accident

सोनीपत, 15 जुलाई 2026: सोनीपत जिले में बुधवार दोपहर एनएच-334बी पर गांव रोहणा के पास दो भारी वाहनों का भंयकर एक्सीडेंट हो गया। टक्कर के कुछ ही सेकेंड बाद डस्ट से भरे हाइवा में भीषण आग लग गई और आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

ड्राइवर बाहर निकलने का प्रयास भी नहीं कर सका और कैबिन में ही जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर डस्ट से भरे हाइवा और रोडी से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगे चल रहे रोडी से भरे ट्रक (HR-69E-3466) को पीछे से डस्ट से भरे हाइवा (HR-46F-3192) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी देखें: घुमारवीं के सकरोहा में हादसा, 16 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की मणि खड्ड में डूबने से मौत