चंडीगढ़, 27 जुलाई 2026: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद वह लद्दाख रवाना होने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। उनकी टीम ने यह जानकारी दी है। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिन का अनशन समाप्त किया था। इसके बाद से वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
उन्हें सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सबसे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और फिर लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
इससे पहले 28 जून को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले भी वांगचुक राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे चुके थे। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और लगातार 26 दिनों तक अनशन पर रहे।
18 जुलाई को उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें हिरासत में रखा गया हो। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।
ये भी देखें: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन जारी, वजन घटकर 9 किलो कम

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार