चंडीगढ़, 04 अगस्त 2026: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के विधायक करमबीर सिंह ने इको टूरिज्म से जुड़ा एक सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के शिलान्यास हुए एक साल हो गया, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखा।
विधायक ने कहा कि इसका जवाब जनता अधिकारियों से नहीं बल्कि हमसे मांग रही है, जबकि अधिकारियों की कोई जवाबदेही तय नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए 80 लाख रुपये की राशि बिना आवश्यक मंजूरी के स्वीकृत कर दी गई। उन्होंने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
इस पर संबंधित मंत्री लालचंद कटारूचक ने जवाब दिया कि जिस स्थान पर परियोजना प्रस्तावित है वह बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है, जिसे ‘हवा महल’ के नाम से जाना जाता है। वहां इको हट बनाई जानी थीं और इसके लिए 80 लाख रुपये का फंड स्वीकृत किया गया था।
हालांकि तकनीकी कमियों के कारण काम शुरू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि 27 मई 2026 को इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया था और अब भारत सरकार से जवाब मिलने का इंतजार है।
इस दौरान अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि एक साल पहले शिलान्यास हुए प्रोजेक्ट शुरू न होने का मामला उनके इलाके में भी है। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार का नहीं बल्कि पंजाब सरकार का है। इस तरफ ध्यान दिया जाए।
यह भी देखें: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

More Stories
कमिश्नरेट पुलिस ने ISI समर्थित संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार
लालचंद कटारुचक ने कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स के पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट संकट पर जताई चिंता
चंडीगढ़ में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पंजाब में आज बारिश के आसार