चंडीगढ़, 04 अगस्त 2026: कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों सहित कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस तथा पेट्रोल से भरी चार बोतलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था।
उन्हें सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने तथा पंजाब में शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने जैसे कार्य सौंपे गए थे। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपितों ने रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही थी।
यह भी देखें: सहारनपुर में ISI से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने संयुक्त अभियान में दबोचा

More Stories
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा