रांची, 05 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। झारखंड में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए। सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह, 3 दुमका और 2 लातेहार जिले में हुईं।
दूसरी ओर केरल में 1 अगस्त से लगातार बारिश ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है। 4 लोग लापता हैं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण हजारों लोगों को घर छोड़ने पड़े हैं। राज्य सरकार के मुताबिक 18 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित पथनमथिट्टा, कोट्टायम और अलप्पुझा जिले हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 252 सड़कें बंद हैं। इनमें हिमाचल की 153 और उत्तराखंड की 99 सड़कें शामिल हैं। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है।
यह भी देखें: Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

More Stories
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका
आज से शुरू हुआ नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण, MCC ने किया ऐलान
रायबरेली में आबकारी विभाग की छापेमारी में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद