चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026: रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 400 किलोग्राम लहन नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने टीम के साथ सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम सभा और गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के अड्डों से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
यह भी देखें: ऊना: गगरेट पुलिस ने अम्बोटा बाईपास पर पकड़ी 180 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात