चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026: हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को जिलावार संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। महामंत्री अपने-अपने जिलों में संगठन की गतिविधियों का समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
तीनों महामंत्रियों को जिलों के साथ प्रदेश संगठन की कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके तहत वेद फुलां पंचकूला प्रदेश कार्यालय, सत्य प्रकाश जरावता रोहतक कार्यालय और गोपाल शर्मा गुरुग्राम कार्यालय की व्यवस्था संभालेंगे।
नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलावार जिम्मेदारियां तय किए जाने को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे प्रदेश नेतृत्व और जिला इकाइयों के बीच समन्वय मजबूत होगा। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
यह भी देखें: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कड़ी टक्कर में बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट

More Stories
21 साल की सेवा के बाद भी हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स को नियमित करने से मना किया
हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी
हाईकोर्ट ने एसीपी लाभ में देरी पर हरियाणा सरकार को फटकारा, कहा- अधिकारी के वेतन से वसूला जाएगा हर्जाना