कांगड़ा, 13 अगस्त 2026: कांगड़ा जिले के थुरल महाविद्यालय के समीप शुक्रवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया। पालमपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक युवक की पहचान रजत कुमार पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। वह गांव साई भ्रांता का निवासी था और लोक निर्माण विभाग थुरल में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत था।
दूसरा घायल युवक कपिल पटवाग के लिंजन गांव का रहने वाला है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजत की टांग में बेहद गंभीर चोटें आईं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रजत ने दम तोड़ दिया।
घायल कपिल को इलाज के लिए स्थानीय थुरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम छा गया है।
बाइक से टक्कर करने वाली कार के चालक की पहचान अजीत कुमार शर्मा निवासी अणु चौकी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
ये भी देखें: घुमारवीं के सकरोहा में हादसा, 16 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की मणि खड्ड में डूबने से मौत

More Stories
हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
हिमाचल में 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे, 17 अगस्त को मिलेगी छुट्टी
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी