August 14, 2026

हिमाचल में 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे, 17 अगस्त को मिलेगी छुट्टी

छुट्टी

चंडीगढ़, 13 अगस्त 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि 15 अगस्त को प्रदेश के स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल बुलाया गया है। इसके बदले 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल बुलाने का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाना है। इस दौरान स्कूलों में तिरंगा फहराया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि देश की आजादी में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए।

शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 15 अगस्त को सामान्य रूप से खुला रखने के निर्देश जारी किए थे। आदेशों में स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाने को कहा गया था। मगर तब 17 अगस्त की छुट्टी का जिक्र नहीं किया गया था।

यह भी देखें: 18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला