तेहरान, 16 अगस्त 2026: ईरानी सेना ने ऐलान किया है कि किसी अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने वाले व्यक्ति को 30 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा। अगर यह काम कोई महिला करती है तो इनाम की रकम दोगुनी यानी 60 हजार डॉलर कर दी जाएगी।
ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी ने तेहरान में कहा कि यह योजना कई मांगों के बाद बनाई गई है। यह उन लोगों के लिए है जो फाइनेंशियल जिहाद के जरिए देश के युद्ध प्रयासों में आर्थिक रूप से मदद करना चाहते हैं।
हातमी ने कहा कि इस संघर्ष ने अमेरिका के सैन्य दबदबे को कमजोर किया है। साथ ही कई देशों को अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पर मजबूर किया है।
हातमी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने ईरान की हार के बाद होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी।
द यरुशलम पोस्ट के मुताबिक हातमी ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी सेना को प्रभावी रूप से पीछे हटने पर मजबूर किया है। अब उसे फारस की खाड़ी, ओमान सागर या होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
ये भी देखें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया

More Stories
टेक्सास में अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, इसी महीने छोड़ेंगी पद
बांग्लादेश ने शेख हसीना को वापसी पर सुरक्षा का दिया वादा, कहा – उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी