चंडीगढ़, 09 मई 2026: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना ने दो ईरानी तेल टैंकरों पर हमला कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, रात भर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।
संयुक्त अरब अमीरात ने आरोप लगाया है कि ईरान ने उसके ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन ताजा घटनाक्रमों से मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल घिरते नजर आ रहे हैं।
अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि दोनों ईरानी टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अमेरिका ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरानी हमलों को विफल कर दिया और होर्मुज में ईरानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा युद्ध शुरू किए जाने के बाद ईरान ने विश्व की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस जलमार्ग को बंद कर दिया था।
ये भी देखें: क्या E-3 सेंट्री रडार? ईरानी मिसाइलों ने फेल कर दिया US का डिफेंस सिस्टम

More Stories
ईरानी सेना का ऐलान, अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने पर 30 हजार डॉलर इनाम
टेक्सास में अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, इसी महीने छोड़ेंगी पद