चंडीगढ़, 16 अगस्त 2026: ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर सियासी बवाल जारी है। बीजेपी ने पीएम मोदी के बयान के बाद पी चिदंबरम के वार पर पलटवार किया है। बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिमागी नक्सल के विषय को उठाया लेकिन मात्र 24 घंटे में ही किसके दिमाग में नक्सली दिमाग था वो निकल कर सामने आ गया। पी चिदंबरम कहते हैं उनको दिमागी नक्सली होने पर गर्व है। बीजेपी नेता ने इसी बयान को आधार बनाकर कांग्रेस से सवाल किया कि नक्सलवाद को लेकर पार्टी की वास्तविक सोच क्या है।
सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस पुराने बयान का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने नक्सलवाद को देश की आंतरिक सुरक्षा के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक बताया था। त्रिवेदी ने कांग्रेस से सवाल किया कि मनमोहन सिंह की बात सही है या पी चिदंबरम का मौजूदा रुख? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान देश के कई हिस्सों में नक्सलवाद का प्रभाव काफी बढ़ गया था। उन्होंने रेड कॉरिडोर का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय 180 जिले नक्सली हिंसा से प्रभावित थे और 5000 लोगों की जान गई।
ये भी देखें: ममता बनर्जी ने CM पद छोड़ने से किया इनकार, बोलीं- मैं आजाद पंछी, शेर की तरह लड़ूंगी

More Stories
बिहार लोक भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, राज्यपाल और सीएम सम्राट चौधरी शामिल
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल