पटना, 19 अगस्त 2026: सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से लोक भवन तक करीब 5 किमी लंबा मार्च निकाला जाएगा।
इसमें RJD के विधायक, सांसद, MLC, नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल होंगे। मार्च के बाद तेजस्वी यादव राज्यपाल सैयद अता हसनैन को ज्ञापन सौंपेंगे।
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने X पर लिखा- मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ। तेजस्वी यादव का मार्च सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से शुरू होगा।
यहां से प्रदर्शनकारी बेली रोड होते हुए लोक भवन पहुंचेंगे। तेजस्वी यादव मार्च की अगुवाई करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सीवान की घटना में कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रोटेस्ट से पहले डाकबंगला चौराहे पर लाठी- इंसास राइफल के साथ फोर्स की तैनाती की गई है।
यह भी देखें: पटना में BJP-Congress कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, गाड़ी के शीशे तोड़े

More Stories
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: योगी सरकार ने बढ़ाया बजट, इन्हें मिलेगा लाभ
गोरखपुर में सीएम योगी ने शुरू की मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा
UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के CEO राउंडटेबल सेशन