चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए स्टेट टीचर्स अवार्ड की सूची जारी कर दी है। इस बार वर्ष 2025 प्रदेशभर के 38 शिक्षकों को स्टेट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विजय सिंह दहिया (IAS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को यह सम्मान दिया जा रहा है।
अवार्ड के लिए चयनित सभी शिक्षकों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक, प्रशस्ति पत्र और एक शॉल दिया जाएगा। इतना ही नहीं पूरी सेवा के दौरान महंगाई भत्ते के साथ 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।
यह भी देखें: कुरुक्षेत्र में हरियाणा की पहली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ

More Stories
सीएम सैनी ने स्वीडन के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश पर चर्चा
हरियाणा में नॉन-टीचिंग कैडर के ऑनलाइन तबादले जल्द, 31 अक्टूबर तक डाटा अपडेट जरूरी
हरियाणा में रबी सीजन के लिए सरकारी रेट घोषित, गेहूं बीज 1080 रुपये प्रति बैग मिलेगा