चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन इजराइल को 2.8 अरब डॉलर यानी करीब 26 हजार करोड़ रुपये के हथियार देने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज में करीब 40 हजार भारी बम शामिल हैं।
हर बम का वजन 2000 पाउंड यानी करीब 900 किलो है। इन बमों की सप्लाई पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में रोक लगाई थी।
प्रस्तावित हथियार पैकेज में 20 हजार Mk84 और 20 हजार BLU-117 बम शामिल हैं। डील अभी फाइनल नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस को इसकी अनौपचारिक जानकारी दे दी गई है।
2024 में बाइडेन प्रशासन ने 2000 पाउंड के इन बमों की एक खेप इजराइल भेजने पर रोक लगा दी थी। उस समय चिंता थी कि गाजा जैसे घनी आबादी वाले इलाके में इनके इस्तेमाल से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है।
ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह रोक हटा दी गई। अब उनका प्रशासन इन्हीं बमों की बड़ी संख्या वाली नई डील की तैयारी कर रहा है।
ये भी देखें: पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी

More Stories
ट्रंप बोले- ‘ईरान से युद्ध खत्म होने की ओर, ईरान ने सीधे संपर्क किया, वो डील चाहता है’
लंदन में तमिलनाडु सीएम विजय का कार्यक्रम रद, घंटों इंतजार करते रहे प्रशंसक
अमेरिकी हाउस में रूस प्रतिबंध विधेयक पर वोट, भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव