चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध संभवतः खत्म होने की ओर है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और उसने सीधे अमेरिका से संपर्क भी किया है। ट्रंप ने यह बात बुधवार को नॉर्थ कैरोलिना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को वह किस चरण में देखते हैं। इस पर ट्रंप ने कहा उम्मीद है कि हम युद्ध के अंत की ओर हैं। उन्होंने कहा वे समझौता करना चाहते हैं और हम देखेंगे कि यह कैसे आगे बढ़ता है।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान ने उनसे सीधे संपर्क किया है या किसी मध्यस्थ के जरिए संदेश भेजा है तो उन्होंने जवाब दिया सीधे। यानी ट्रंप के मुताबिक ईरान ने अमेरिका से सीधे संपर्क किया है।
बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या ईरान युद्ध की वजह से बढ़ी कीमतों को कम करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जा रही हैं। ट्रंप ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि ब्याज दरें इसलिए बढ़ाई जा रही हैं ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो। ट्रंप ने दावा किया कि मौजूदा समस्या यह है कि अमेरिका के पास इतिहास की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है।
ये भी देखें: पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी

More Stories
इजराइल को 2.8 अरब डॉलर के हथियार पैकेज की तैयारी में ट्रम्प प्रशासन, 900 किलो के 40 हजार बम शामिल
लंदन में तमिलनाडु सीएम विजय का कार्यक्रम रद, घंटों इंतजार करते रहे प्रशंसक
अमेरिकी हाउस में रूस प्रतिबंध विधेयक पर वोट, भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव