चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026: पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर आज चंडीगढ़ में एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान व वित्त मंत्री समेत तीन कैबिनेट मंत्री इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों की तरफ से 12 नेताओं को इस मीटिंग के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री दफ्तर से कर्मचारी नेताओं को मीटिंग का न्यौता मिल गया है। आज 11 बजे से कर्मचारी नेताओं की सीएम व मंत्रियों के साथ बैठक शुरू होगी।
बैठक मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में होगी। कर्मचारी नेता भी मीटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और वो तय समय पर सीएम हाउस में जाएंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उम्मीद है कि आज सीएम मीटिंग करेंगे और कर्मचारियों की मांगों को सुनेंगे।
पंजाब सरकार ने इस बैठक को लेकर पूरी गंभीरता दिखाई है। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। मीटिंग में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पार्टी प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर को भी बुलाया गया है। इसके अलावा चीफ सेक्रेटरी व अलग-अलग विभागों के चीफ सेक्रेटरीज को भी बुलाया गया है।
ये भी देखें: कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का घेराव, लगे ‘चोर चोर’ और ‘जय श्री राम’ के नारे

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस