September 30, 2026

अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन, हजारों यूजर्स परेशान

instagram

चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026: अमेरिका में मेटा कंपनी के दो सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक ठप हो गए। सर्वर डाउन होने की वजह से हजारों यूजर्स को अपने अकाउंट्स इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वेबसाइट्स और एप्स की तकनीकी खराबी पर नजर रखने वाली मशहूर वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने इस आउटेज की जानकारी दी। वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक रविवार रात 9:11 बजे तक फेसबुक में खराबी की 17 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं इंस्टाग्राम के लिए भी पांच हजार से अधिक यूजर्स ने एप के काम न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

डाउनडिटेक्टर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर की ऑनलाइन सेवाओं और वेबसाइट्स में आने वाली आउटेज को ट्रैक करता है। यह वेबसाइट अलग-अलग स्रोतों से डेटा इकट्ठा करती है।

इसमें मुख्य रूप से वे शिकायतें शामिल होती हैं जो आम यूजर्स किसी वेबसाइट या एप के ठीक से काम न करने पर सीधे इस प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराते हैं।

यह भी देखें: कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी, कार्यक्रम से लाैट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस