चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) का चुनावी पर्चा जारी किया और लोगों से अपील की कि वे पार्टी की निष्ठा से ऊपर उठकर पंजाब के भविष्य और अपने परिवारों पर पड़ने वाले असर के आधार पर फ़ैसला लें।
उन्होंने कहा कि अगर ये पुरानी पार्टियां सत्ता में वापस आती हैं, तो मुफ़्त बिजली, किसानों के लिए नहर का पानी, दिन में बिजली सप्लाई, भ्रष्टाचार-मुक्त सरकारी नौकरी, महिलाओं के लिए आर्थिक मदद, हेल्थकेयर, सरकारी स्कूल और सोशल सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में हुए सुधार खतरे में पड़ जाएंगे।
अपनी सरकार के कामकाज का ज़िक्र करते हुए जिसमें 19 टोल प्लाज़ा बंद करना, रोड सेफ्टी फोर्स के ज़रिए 2,700 से ज़्यादा लोगों की जान बचाना और थर्मल पावर प्लांट खरीदना शामिल है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि AAP के लाखों वॉलंटियर घर-घर जाकर यह पर्चा बांटेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से एक बार फिर ईमानदार सरकार का समर्थन करने की अपील की। इस मौके पर AAP के सीनियर नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, AAP पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और राज्य कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह ‘शेरी’ कलसी भी मौजूद थे।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा कि “आज लुधियाना में पर्चा जारी करते हुए मैंने लोगों के साथ कुछ ज़रूरी बातें साझा कीं। हमारी सरकार ने 19 टोल प्लाज़ा बंद किए, SSF के ज़रिए 2,700 से ज़्यादा लोगों की जान बचाई और थर्मल पावर प्लांट खरीदने जैसी पहल की ऐसे कदम जिनका हमने अपनी गारंटियों में वादा भी नहीं किया था। जिन पुरानी पार्टियों ने 75 साल तक पंजाब पर राज किया, उन्होंने राज्य को ड्रग्स और बेरोज़गारी के अलावा कुछ नहीं दिया।
ये भी देखें: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मानसिक स्वास्थ्य का उपचार करवाने वाले 75% लाभार्थी 18–45 आयु वर्ग के

More Stories
कांग्रेस का दावा- पुलिसकर्मियों को वर्दी न पहनने के निर्देश, चीमा बोले- पुलिस को पहचान छुपाने का आदेश फर्जी
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया – बलतेज पन्नू