October 29, 2026

रियाद में हूती हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

एडवाइजरी

रियाद, 27 अक्टूबर 2026: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार 27 अक्टूबर को एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर भारतीय समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे सऊदी अधिकारियों के निर्देशों पर ध्यान दें और उनका पालन करें।

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब के सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टोरेट की तरफ से शेयर किए गए एक्स पोस्ट को री-शेयर किया है जिसमें सऊदी अरब के अधिकारियों की तरफ से चेतावनियां दी गई हैं।

सऊदी अरब के सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा कि हरीक गवर्नरेट में नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। अगर आपको आपात स्थिति के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म से चेतावनी मिलती है तो कुछ नियमों और निर्देशों का पालन करें।

ये भी देखें: Punjab Politics: गुरप्रीत सिंह सेखों हजारों समर्थकों के साथ AAP में शामिल