October 29, 2026

स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की टक्कर, 64 की मौत, 179 लोगों के घायल होने की खबर

spain train accident

स्पेन, 28 अक्टूबर 2026: मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में करीबन 64 लोगों के मारे जाने और 179 लोगों के घायल होने की खबर है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। इस घटना के बाद मैड्रिड स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवा रोक दी गई।

कैस्टिला ला मांचा इलाके के प्रवक्ता का कहना है कि एस्थर पैडिला ने बताया कि रेनफे ट्रेन में 397 यात्री थे। और इर्यो ट्रेन में 147 यात्री सवार थे। स्पेन में इस साल का यह हाई स्पीड रेल नेटवर्क में हुआ दूसरा भीषण हादसा है। इससे पहले एडमुज में ट्रेन पटरी से उतर गई थी। जिसमें 45 लोगों की जान चली गई थी। साल 2013 में हुए एक हादसे में 80 लोगों की मौत हुई। ऐसे में अब स्पेन समेत पूरे यूरोप में हाईस्पीड नेटवर्क को लेकर सवाल उठना लाजमी है।

स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई ने बताया है कि यह हादसा तब हुआ है जब तेज रफ्तार ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। इससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए। टोलेडो शहर के पास स्थित उर्डा के मेयर मैनुअल गैलान ने बताया कि इमरजेंसी सर्विस ने उनसे घायलों को रखने के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार करने को कहा है।

इधर स्पेन में चुनावी प्रचार में जुटे राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पीएम पेड्रो सांचेज ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

ये भी देखें: Punjab Politics: गुरप्रीत सिंह सेखों हजारों समर्थकों के साथ AAP में शामिल