चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशे के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ अभियान को और मज़बूत करने के उद्देश्य से बरनाला के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने ज़िले के गाँव धिलवां दखण में दो स्थानों को मनोरंजन सुविधाओं के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं: इनमें बच्चों के लिए खेल का मैदान और गाँववासियों के लिए एक पार्क बनाया जाएगा।
ये निर्देश एक बैठक के दौरान धिलवां (दक्षिण) गाँव के सरपंच हरविंदर सिंह ख़ालसा द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद दिए गए, उन्होंने बताया कि किस तरह गाँव में सार्वजनिक स्थानों की उपेक्षा एक बड़ी समस्या बन गई है और इन स्थानों को दोबारा उपयोग में लाकर गाँवववासियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है।
गाँव में धिलवां (दक्षिण) सहित छह पंचायतें हैं, लेकिन बच्चों और युवाओं के लिए एक बड़े स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उनकी पंचायत में स्थित एक मैदान, जिसे मूल रूप से बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया था, अनचाहे पेड़-पौधे और झाड़ियों से भर गया है, इसके कारण यह मैदान खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के लिए अनुपयुक्त हो गया है।
सरपंच ने गाँव में खाली पड़े एक अन्य प्लॉट की ओर भी ध्यान दिलाया, जहाँ जंगली घास और झाड़ियाँ उग आई हैं। उन्होंने इस स्थान की सफाई करवाकर वहाँ पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि गाँववासी इस जगह का दोबारा उपयोग कर सकें।
मामले पर संज्ञान लेते हुए, डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने तुरंत ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) को निर्देश दिए कि धिलवां दखण में दोनों स्थानों की सफाई सुनिश्चित की जाए और वहाँ खेल मैदान तथा पार्क विकसित किए जाएँ।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा, 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा, 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, तापमान में 1.5 डिग्री की कमी