बलूचिस्तान, 13 नवंबर 2026: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर बम ब्लास्ट हुआ है। इस आत्मघाती कार बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हो गए हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला गुरुवार शाम को मस्तुंग जिले के कांडा इलाके में N-25 नेशनल हाईवे पर हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गाड़ी फ्रंटियर कॉर्प्स की एक जांच चौकी से टकरा गई।
प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने आत्मघाती हमलावर की पहचान ओसामा शाहवानी के रूप में की है। उन्होंने बताया कि वह 2022 में इस संगठन से जुड़ा था।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 2024 में लापता लोगों के एक मामले में शाहवानी का नाम सामने आया था। अधिकारी का आरोप है कि यह घटना दर्शाती है कि BLA बलूच युवाओं को अपने संगठन में भर्ती कर रहा है और उनके ठिकाने के बारे में अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
अमेरिकी संसद ने रक्षा मंत्री हेगसेथ के महाभियोग प्रस्ताव को रोका, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, बस में आग लगाकर ड्राइवर को जिंदा फूंका
पाकिस्तान की एंकर राबिया अहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में