चंडीगढ़, 15 नवंबर 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक स्पष्ट हो गया है। इसके अगले 24 घंटों के भीतर एक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि इसके बाद यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। 16 नवंबर की शाम के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इस चक्रवाती तूफान का नाम अकवान होगा। इसका नामकरण ईरान ने किया है।
आईएमडी के अनुसार शनिवार सुबह 5:30 बजे यह स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद था। इसके प्रभाव से अंडमान सागर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में मौसम खराब रहने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
आईएमडी ने बताया कि 17 नवंबर से हवा की गति बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले दो दिनों तक इसी स्तर पर बनी रह सकती है। समुद्र की खराब स्थिति की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने समुद्र में मौजूद मछुआरों को 15 नवंबर तक तट पर वापस लौटने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें इस दौरान समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी गई है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को सजा में छूट देने का बिहार सरकार का फैसला रद्द किया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित 5 आतंकी हैंडलर्स की 29 कनाल संपत्ति जब्त की
केरल के स्कूल में दोस्तों को दिखाने के लिए बंदूक लेकर पहुंचा छात्र, गलती से चली गोली, छात्र घायल