अमृतसर, 16 मार्च : पंजाब में पार्टी के तीन साल पूरे होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में जाकर माथा टेका।
इस अवसर पर केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर एक अभूतपूर्व सफलता हासिल की थी। इसके परिणामस्वरूप, भगवंत मान ने पंजाब के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
‘आप’ के चुनावी वादों पर जनता किया था भरोसा
चुनावी प्रचार के दौरान, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के नागरिकों को कई महत्वपूर्ण वादे किए थे, जिनमें मुफ्त बिजली, रोजगार के अवसर, भ्रष्टाचार से मुक्ति, नशे के खिलाफ अभियान, और शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के वादे शामिल थे।
इन वादों के आधार पर, पार्टी ने राज्य की जनता का विश्वास जीतने में सफलता प्राप्त की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी एजेंडे को गंभीरता से लिया है और उसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
पंजाब के 18,000 सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी ट्रैकिंग सिस्टम लागू
बैंक घोटाला मामला : हरियाणा सरकार ने 3 IAS अधिकारी निलंबित किए
नशा तस्कर की मदद के आरोप में 5 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज