मोहाली, 19 मार्च : हिमाचल के हमीरपुर जा रही एक बस पर मोहाली के कस्बा खरड़ में रात करीब 8:00 बजे लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमलावर एक ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे, जिसमें दो युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा खरड़ फ्लाईओवर पर हुआ।
घटना के समय बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। सौभाग्यवश, कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। जिस कार में हमलावर आये थे उसकी नंबर प्लेट भी टेप से चिपकाई गई थी।
पूरा मामला
यह पूरा मामला हिमाचल प्रदेश प्रशासन द्वारा बाइकों से भिंडरावाले के झंडे हटाने को लेकर शुरू हुआ, जिसका आज पूरे दिन पंजाब में विभिन्न स्थानों पर विरोध होता रहा। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल रोडवेज की कई बसों को भी रोक दिया और उन पर भिंडरावाले के पोस्टर चिपका दिए।

More Stories
पंजाब डीजीपी पद पर नियमित नियुक्ति नहीं, हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू