बटाला, 19 मार्च : अमृतसर-पठानकोट राजमार्ग पर बटाला के निकट मंगलवार देर शाम एक कार ने स्कूटर सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी, जिससे पोते की मौत हो गई तथा दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना का कारण कार चालक द्वारा स्कूटर को पीछे से टक्कर मारना बताया जा रहा है। सदर थाने के एएसआई वरयाम सिंह ने बताया कि बटाला के चकरी बाजार निवासी सुभाष चंद्र जैंतीपुर में बर्तन की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर अपने पोते प्रथम सल्होत्रा के साथ स्कूटर पर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हरदोझंडे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनके स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
कार चालक घटनास्थल से फरार
इस हादसे में दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 12 वर्षीय प्रथम सल्होत्रा को मृत घोषित कर दिया तथा उसके दादा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई वरयाम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और स्कूटर को कब्जे में ले लिया है।

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान