चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर ईडी की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक शेरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे, उतना हमारा ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब यहां कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में चुनाव जीते थे, वैसे यहां भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा।
कलसी ने कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।
ये भी देखें: नेतन्याहू ने कहा – ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा, लेकिन सत्ता पर पकड़ कमजोर

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर की छापेमारी; 215 गिरफ्तार