चंडीगढ़, 11 मई 2026: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन उनकी सत्ता पर पकड़ अपने पिता अली खामेनेई जितनी मजबूत नहीं है।
CBS न्यूज के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ को दिए गए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि मुजतबा खामेनेई किसी बंकर या गुप्त जगह पर छिपे हुए हैं और वहीं से सत्ता संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
नेतन्याहू ने कहा, “ईरान 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे कमजोर दौर से गुजर रहा है।” उन्होंने दावा किया कि शासन के अंदर गहरी दरारें पैदा हो गई हैं और अलग-अलग गुटों में तीखे मतभेद सामने आ रहे हैं।
कुछ लोग संघर्ष जारी रखना चाहते हैं, जबकि दूसरे डर रहे हैं कि इससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढह जाएगी और जनता सड़कों पर उतर आएगी।
नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी शासन को सबसे ज्यादा डर अपनी ही जनता से है। उन्होंने दावा किया कि इजराइल और अमेरिका की हालिया कार्रवाइयों के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ गए हैं और लोग शासन के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।
ये भी देखें: क्या E-3 सेंट्री रडार? ईरानी मिसाइलों ने फेल कर दिया US का डिफेंस सिस्टम

More Stories
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया
डेनवर एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान विमान रनवे पर चल रहे व्यक्ति से टकराया, इंजन में लगी आग
चीन ने दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार में सुनाई मौत की सजा, वेई फेंघे और ली शांगफू दोषी करार