लंदन, 28 अगस्त : अमेरिका का दोगलापन एक बार फिर सामने आया है। पिछले कई हफ़्तों से रूसी तेल ख़रीद को लेकर भारत पर लगातार निशाना साध रहा अमेरिका ख़ुद रूस के साथ ऊर्जा समझौता करने की तैयारी में है। एक ताज़ा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बातचीत से वाकिफ़ कुछ सूत्रों ने बताया है कि इसी महीने यूक्रेन में शांति वार्ता के दौरान अमेरिकी और रूसी अधिकारियों ने ऊर्जा समझौतों पर चर्चा की है।
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिका यूक्रेन में शांति समझौते के लिए रूस को राजी करने के लिए यह डील ऑफर कर रहा है। इस समझौते के बाद अमेरिका रूस पर लगे प्रतिबंधों को भी कम कर सकता है। बता दें कि फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे।
यह भी देखें : अर्जेंटीना जाना अब और भी आसान, वीज़ा नियमों में बड़े बदलाव

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
ट्रंप और टेक दिग्गजों ने एआई सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, AI का नाम बदलकर SI किया
अमेरिकी बिल में रूस से तेल खरीदने वालों पर टैरिफ, लेकिन खुद खरीदेगा न्यूक्लियर फ्यूल