May 3, 2026

तेल की कीमतों में उछाल से हवाई यात्रा संकट में

तेल की कीमतों में उछाल से ,,,

नई दिल्ली, 3 मई : पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भारी उछाल ने भारत सहित दुनिया भर की एयरलाइन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बढ़ते संचालन खर्च के चलते प्रमुख एयरलाइंस अपनी उड़ानों में कटौती और शेड्यूल बदलाव कर रही हैं। कई लंबी दूरी के रूट अब आर्थिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं।

एयर इंडिया और इंडिगो पर बड़ा असर

भारत की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया ने जून और जुलाई में कई अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कटौती करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी रोजाना लगभग 100 उड़ानों को रद्द करने जा रही है, जो उसके कुल शेड्यूल का 10 प्रतिशत है। इसका सबसे अधिक असर यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले रूट्स पर पड़ेगा। इसी तरह, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मई महीने के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता में 17 प्रतिशत की कमी की है।

अमेरिकी एयरलाइंस ने किया कारोबार बंद

तेल की कीमतों और कर्ज के बोझ के कारण अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 साल बाद अपना संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। यूरोप में एयर फ्रांस-केएलएम और लुफ्थांसा जैसी बड़ी एयरलाइनें अपने खर्चों और रूट्स की समीक्षा कर रही हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एयर एशिया और कैथे पैसिफिक ने या तो उड़ानों की संख्या घटा दी है या ‘फ्यूल सरचार्ज’ बढ़ा दिया है।

+