July 20, 2026

तलाई में 8 जून को इन गांवों में बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के कारण

Power Cut

तलाई, 6 जून 2026: विद्युत उपमंडल तलाई के अंतर्गत आने वाले झंडूता-कलोल फीडर पर आवश्यक रखरखाव और मुरम्मत कार्य किए जाने के कारण 8 जून को क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक मजबूत, सुरक्षित और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से कर रहा है।

विद्युत उपमंडल तलाई के सहायक अभियंता रमेश चंद ने शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि झंडूता-कलोल फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते बलगाड़, कलोल, बकैन, भड़ोली कलां, सनिहरा, मलराओ, ढोलग, जेजवी, मरोतन, गाहघोड़ी, धनिपखर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

रमेश चंद ने कहा कि विभागीय कर्मचारी विद्युत लाइनों की जांच और मुरम्मत का कार्य करेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति को कुछ समय के लिए बंद रखना जरूरी है।

ये भी देखें: धनेटा और हमीरपुर में 16 मई को बंद रहेगी बिजली, 8 घंटे तक लगेगा पॉवर कट