चंडीगढ़, 21 जून 2026: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई स्थित एक प्राइवेट सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का बड़ा रिसाव हो गया। इस हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना में कुल 67 कर्मचारी प्रभावित हुए। सभी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जिला प्रशासन ने तुरंत नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की चौथी बटालियन को सूचना दी। NDRF के सीनियर कमांडेंट अखिलेश कुमार के निर्देश पर चेन्नई से 30 सदस्यीय विशेष CBRN टीम मौके पर पहुंच गई। टीम जरूरी प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट और गैस डिटेक्शन उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि 46 कर्मचारियों का इलाज वेल्स हॉस्पिटल में और 21 का इलाज वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे गंभीर हालत वाले 9 मरीजों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
कलेक्टर कविता ने खुद फैक्ट्री का दौरा किया और अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वाल्व खराब होने और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की संभावित लापरवाही की जांच के आदेश दे दिए हैं।

More Stories
नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
टूंडला के उसायनी में कल सीएम योगी आवास योजना के 568 घरों की चाबी सौंपेंगे
टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, 20 बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की 20 याचिकाएं सौंपीं