जालंधर, 2 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होने के बाद रविवार को जंडूसिंघा की एक महिला द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। आरोप है कि जंडूसिंघा निवासी हरप्रीत नामक महिला ने वीडियो में डेरा बल्लां के संत निरंजन दास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोले और उसे अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर डाल दिया।
वायरल वीडियो के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों में रोष फैल गया। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला और समाज में तनाव फैलाने वाला कृत्य बताया। इस मामले को लेकर जंडूसिंघा निवासी पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा ने थाना आदमपुर की पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।
शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक हुए थे, जिसके बाद उक्त महिला ने जानबूझकर संत निरंजन दास और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें : जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर बनेंगे विकास के केंद्र : प्रधानमंत्री

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान