जालंधर, 2 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होकर संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक बड़ा ऐलान करते हुए आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।
बजट पर प्रधानमंत्री की अहम बातें
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर भी महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी है और इससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर को विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बजट में इन शहरों को औद्योगिक और आर्थिक विकास का हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्पादों की गुणवत्ता पर जोर देने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत और कारोबारियों से अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता से ही भारत वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है। बजट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों और युवाओं को और मजबूत बनाएगा। साथ ही यह महिलाओं की शक्ति को भी सशक्त करेगा और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित होगा।
खेलों पर विशेष फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट में खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। खेलो इंडिया मिशन पंजाब के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आएगा, जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो देश की आर्थिक मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया बजट भारत को और आगे ले जाने में मदद करेगा।
यह भी देखें : डाक्टर को चैकअप के लिए पर्ची 10 रुपए और पार्किंग पर्ची 20 रुपए!

More Stories
राजा वडिंग बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, भूपेश बघेल ने किया ऐलान
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल
पंजाब कर्मचारियों के DA-पे कमिशन एरियर पर हाईकोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, 9 जुलाई को अगली तारीख