चंडीगढ़, 10 जून 2026: अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशामुक्ति और महिलाओं को 1500 रुपये देने के नाम पर आई सरकार ने राज्य को गैंगस्टरों, ड्रग्स और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है।
पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विभिन्न सरकारों ने पंजाब को बुरी तरह बर्बाद कर दिया। अब पंजाब की जनता भाजपा की ओर उम्मीद की नजर से देख रही है।
उन्होंने कहा, “जल्द ही यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी।”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का अन्न भंडार कहलाने वाले पंजाब को इस सरकार ने खराब हालत में पहुंचा दिया है। पंजाब ने देश के विकास और सुरक्षा में हमेशा बड़ा योगदान दिया, लेकिन वर्तमान सरकार उसे बर्बाद करने पर आमादा है।
टीएमसी पर सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वहां तानाशाही चल रही थी। लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं था। पार्टी एक परिवार की होकर रह गई थी। जब मौका मिला तो विधायक और सांसद खुद फैसले लेने लगे।
यह भी देखें: अम्ब अंदौरा से कोलकाता के लिए शुरू हुई गुरुमुखी एक्सप्रेस, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर