चंडीगढ़, 10 जून 2026: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच खुली खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए गंभीर आरोप इसकी पुष्टि करते हैं।
जयराम ठाकुर शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कांग्रेस नेतृत्व को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। इसमें मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपने क्षेत्रों में बुरी तरह हारे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है, लेकिन पार्टी नेतृत्व जनता के फैसले को स्वीकार करने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप के खेल में लगा हुआ है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अभी भी जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के घरों की पैमाइश करवाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है।
विमल नेगी मामले पर जयराम ठाकुर ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में भ्रष्टाचार साफ उजागर हो चुका है।
इस दौरान जयराम ठाकुर ने हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी हमले के दौरान लापता हुए हमीरपुर के युवा आदित्य शर्मा के पिता से फोन पर बात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश उनके परिवार के साथ खड़ा है।
इससे पहले कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के चमियाणा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में अपनी आस्था जताई।
यह भी देखें: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस

More Stories
बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 28.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.05 करोड़ की हेरोइन बरामद
शिमला के ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति निवास’ की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट नाराज, केंद्र को लगाई फटकार