रोहतक, 5 अगस्त : रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। वह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। आज सुबह हनीप्रीत, सिरसा डेरा प्रमुख दान सिंह और अन्य लोग रोहतक जेल पहुँचे और राम रहीम के साथ सिरसा स्थित डेरा के लिए रवाना हुए।
आपको बता दें कि 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन भी है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद राम रहीम का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए डेरा संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गौरतलब है कि इस साल राम रहीम तीसरी बार जेल से बाहर आया है। उसे 2017 में सजा सुनाई गई थी, लेकिन 2017 से अब तक वह 14 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अन्य संगठन भी राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने पर कई बार सवाल उठा चुके हैं।

More Stories
हरियाणा में लोकायुक्त का पद 2 महीने से खाली, 10 दिसंबर तक नियुक्ति संभव
यमुनानगर में 20 से 24 नवंबर तक कपाल मोचन मेला, गुरु नानक देव के जीवन पर होगा ड्रोन शो
हरियाणा में एसआईआर को लेकर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी अभियान, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता