November 16, 2025

पंजाब के लिए उपचुनाव की तैयारी में भाजपा हुई सक्रिय

पंजाब के लिए उपचुनाव की तैयारी...

लुधियाना, 3 अप्रैल : लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पहले ही राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है और उनके पक्ष में रैलियां भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। भाजपा की ओर से पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विधायक डॉ. नरिंदर सिंह रैना को इन चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। ऑब्जर्वरों की सूची में विधायक जंगी लाल महाजन और मोना जायसवाल का नाम भी शामिल है।

यहां आपको बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस और भाजपा भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा के लिए मंथन कर रही हैं।

यह भी देखें :https://bharatdes.com/hi-heat-the-heat-of-the-sun-showed-its-attitude-the-mercury-increased/