चंडीगढ़, 07 मई 2026: रोहतक के गांव मकड़ौली कलां के पास वीरवार दोपहर रजबहे में 15 साल की किशोरी का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब पौने एक बजे सूचना मिली कि मकड़ौली गांव की सीमा पर समड़ियां वाले कुएं के पास रजबहे में एक किशोरी का शव मुंह के बल पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
शव की प्रारंभिक जांच फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर सरोज दहिया की मौजूदगी में की गई। मृतका ने नीले रंग की पजामी और मटमैले रंग की फ्राक पहनी हुई थी। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं दिखे।
पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक के डेड हाउस भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह रजबाहा करनाल से शुरू होकर रोहतक आता है। संभव है कि शव करनाल, पानीपत या सोनीपत जिले से बहकर यहां पहुंचा हो। पानी कम होने के कारण शव ऊपर आ गया।
पुलिस ने करनाल, पानीपत और सोनीपत पुलिस को सूचना दे दी है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत का सही कारण सामने आएगा। मामले की जांच जारी है।
यह भी देखें: लुधियाना के नीचे पार्क में अज्ञात युवक का शव बरामद, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

More Stories
हिसार में साउथ बाइपास पर दो ट्रकों की टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जलकर हुआ मौत
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण
हरियाणा में फिर चढ़ा पारा, सिरसा में 44 डिग्री पहुंचा तापमान