October 6, 2026

हरियाणा में ‘मेरा पानी, मेरी विरासत’ योजना का दायरा बढ़ा, अब सभी जिलों के किसान उठा सकेंगे लाभ

मेरा पानी मेरी विरासत

चंडीगढ़, 23 मई 2026: हरियाणा सरकार ने ‘मेरा पानी, मेरी विरासत’ योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। अब धान की जगह कम पानी वाली फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 8000 रुपये का अनुदान मिलेगा।

धान को छोड़कर मक्का, कपास, अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, ग्वार, सोयाबीन, तिल, अरंडी, मूंगफली, चारा फसलें, प्याज, सब्जियां, पॉपुलर और सफेदा लगाने वाले किसान इस योजना का लाभ ले सकेंगे। जिन किसानों ने धान नहीं लगाया और खेत खाली छोड़ दिए हैं, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने वाले किसानों को अतिरिक्त 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा।

योजना के तहत पंजीकरण 20 मई से शुरू हो गया है। किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराकर ही योजना का लाभ ले सकेंगे।

सरकार ने धान की सीधी बिजाई (DSR) योजना को महेंद्रगढ़ को छोड़कर सभी जिलों में लागू कर दिया है। सीधी बिजाई करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन के बाद 4500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा।

किसान 15 जून तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, 15 जून तक धान की रोपाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

ये भी देखें: हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक