फरीदाबाद, 25 अगस्त : यमुना में नहाते समय एक निजी कॉलेज के बस कंडक्टर की डूबने से मौत हो गई। यमुना का जलस्तर ज़्यादा होने के कारण बहाव की गति बहुत तेज़ है। इस मौसम में यमुना देखने कम ही लोग जाते हैं। एक निजी कॉलेज की बस को राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी ड्राइवर राहुल और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर निवासी कंडक्टर सतीश भारद्वाज चला रहे थे। दोनों सोमवार दोपहर मंझावली पुल के पास यमुना नदी में गए थे।
पहले ड्राइवर राहुल यमुना में नहाने गया था। जब राहुल नहीं दिखा, तो कंडक्टर सतीश भारद्वाज उसे ढूँढ़ने गया। दोनों यमुना में नहा रहे थे। डूबते हुए राहुल को ग्रामीणों ने कूदकर बचा लिया। सतीश भारद्वाज की यमुना में डूबने से मौत हो गई।
तिगांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व दमकल विभाग के गोताखोरों की मदद से सतीश भारद्वाज के शव को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मृतक सतीश को बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
यह भी देखें : चीन शिपकी ला गलियारे से व्यापार शुरू करने पर सहमत: हिमाचल सरकार

More Stories
लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए प्रमुख, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी
सूरत में दो सरकारी बसों की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने जर्मनी के थुरिंगिया राज्य के प्रेसिडेंट मारियो वोइग्ट से की मुलाकात