बठिंडा, 25 अप्रैल: बठिंडा में एक व्यापारी द्वारा पुलिस अधिकारियों, कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों पर पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान करने के आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों, कोर्ट कर्मचारियों और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
जानकारी के अनुसार डी.एल. एंड कंपनी के मालिक सोनू बंसल ने कथित रूप से पुलिस और तहसील कॉम्प्लेक्स के कुछ कर्मचारियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार और समर्थकों ने सिविल अस्पताल बठिंडा के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे।
मामले की जानकारी देते हुए नरिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन संदीप कुमार नामक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई मुनीश कुमार के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का विवाद था, जिसकी जांच डीएसपी सिटी वन द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच जारी।

More Stories
शिरोमणि अकाली दल ने महिला विंग को मजबूत करने के लिए टीम की घोषणा की
भाजपा की कार्रवाई संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला: हरपाल चीमा
बेअदबी कानून बनाने के बाद भाजपा मुझे कमजोर करना चाहती है : भगवंत मान