चंडीगढ़, 26 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस लेने का मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा विवाद बन गया है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के ट्रेड विंग नेता गुरकिरपाल सिंह सिद्धू ने पंजाब की AAP सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस कदम को “बदले की राजनीति” करार देते हुए कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, न कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना चाहिए।
AAP छोड़कर BJP में हुए शामिल
गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने हाल ही में छह अन्य सांसदों के साथ AAP से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई, केंद्र सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उन्हें CRPF की सुरक्षा मुहैया करा दी। अकाली नेता गुरकिरपाल सिंह सिद्धू ने मांग की है कि सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा तुरंत बहाल की जाए और इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा हो।
फिलहाल, हरभजन सिंह ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे सियासी हलकों में अटकलों का दौर जारी है। इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस पर और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।
यह भी देखें : भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा समय, अकाली दल ने बताया राजनीतिक ड्रामा

More Stories
हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की कार 400 फीट गहरी खाई में गिरी, जालंधर के 2 लोगों की मौत
जालंधर में एक घंटे बिजली रहेगी बंद, नेहरू गार्डन रोड फीडर पर इमरजेंसी शटडाउन
अमृतसर में रात 10 बजे के बाद बदल सकता है मौसम, बारिश और तेज़ तूफान का अलर्ट