June 17, 2026

राष्ट्रीय संपत्ति बढ़ाने के लिए बनेगा कनाडा का “Canada Strong Fund” का ऐलान

राष्ट्रीय संपत्ति बढ़ाने के लिए बनेगा कनाडा का...

टोरांटो, 28 अप्रैल : कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney ने सोमवार को एक बड़े आर्थिक कदम का ऐलान करते हुए देश का पहला संघीय स्तर का संप्रभु संपत्ति कोष (Sovereign Wealth Fund) बनाने की घोषणा की है। इस नए फंड का नाम “Canada Strong Fund” रखा गया है, जो देश की बड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं में निवेश करेगा।

संप्रभु संपत्ति कोष क्या होता है?

संप्रभु संपत्ति कोष (Sovereign Wealth Fund) किसी देश की सरकार द्वारा संचालित एक बड़ा निवेश फंड होता है। इसमें सरकार की अतिरिक्त आय (जैसे तेल से कमाई, विदेशी मुद्रा भंडार आदि) को निवेश किया जाता है, ताकि भविष्य में बेहतर रिटर्न मिल सके और देश की संपत्ति बढ़े। आमतौर पर देश अपनी अतिरिक्त पूंजी को सीधे खर्च करने के बजाय इस तरह के फंड में डालते हैं। इसके बाद यह फंड शेयर बाजार, बॉन्ड, रियल एस्टेट या अन्य वित्तीय साधनों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में मुनाफा कमाना और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना होता है।

Kuwait Investment Authority: कुवैत ने इसे तेल से होने वाली कमाई को विविध क्षेत्रों में निवेश करने के लिए बनाया। GIC: सिंगापुर का यह फंड विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने और उनकी क्रय शक्ति बनाए रखने के लिए बनाया गया।

“कनाडा स्ट्रॉन्ग फंड” की खासियत

यह नया फंड पारंपरिक संप्रभु संपत्ति कोष से थोड़ा अलग होगा। यह निजी कंपनियों के साथ साझेदारी में काम करेगा, इसका मुख्य फोकस बड़े राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में निवेश करना होगा, यह केवल बचत नहीं, बल्कि सक्रिय निवेश और विकास का माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री Mark Carney ने इसे “राष्ट्रीय बचत और निवेश खाता” बताया है। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए संपत्ति तैयार करना और देश की आर्थिक मजबूती को बढ़ाना है।

यह भी देखें : जकार्ता के पास भीषण रेल हादसा, 14 की मौत, 84 घायल