चंडीगढ़, 15 जुलाई 2026: चंडीगढ़ में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब चुनाव विभाग आज (15 जुलाई) अभियान के तीसरे चरण और आगे की प्रक्रिया की जानकारी साझा करेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी (IAS) आज सुबह 10:45 बजे सेक्टर-18 स्थित नगर योजना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
इस दौरान फेज-3 के तहत पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन (पुनर्गठन) और एसआईआर अभियान की प्रगति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
चुनाव विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में कुल 5,16,427 मतदाता हैं। इनमें से 5,15,334 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म से जुड़ी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
एसआईआर अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए शहर को 10 जोन में बांटा गया था, जिनमें अधिकांश क्षेत्रों में प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है।
यह भी देखें: पंजाब में दो दिवसीय विशेष SIR शिविर के दौरान 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा – अनिंदिता मित्रा

More Stories
पंजाब-चंडीगढ़ में अगले चार दिन ड्राई रहेगा मौसम, तापमान सामान्य के करीब
गुलजार सुसाइड केस में कांग्रेस का मार्च, चंडीगढ़ पुलिस ने सचिन पायलट को हिरासत में लिया
चंडीगढ़ कोर्ट ने सीएम मान की पत्नी के खिलाफ मानहानिकारक पोस्ट पर लगाई रोक