बठिंडा, 18 मई 2026: बठिंडा के कपड़ा बाजार में एक व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फिरोजपुर जिले के मक्खू इलाके के दो लोगों ने कपड़ा लेकर 23.44 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया।
कपड़ा व्यापारी केवल कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी कि राजेश कुमार और प्रदीप कुमार लंबे समय से उनके यहां से कपड़ा खरीदते थे। दोनों आरोपियों ने कुल 23,44,821 रुपये का माल लिया लेकिन पैसे वापस नहीं किए। बार-बार मांगने पर भी उन्होंने भुगतान टाल दिया और ठगी कर ली।
व्यापारी की शिकायत पर बठिंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: माहिलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 7 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा बरामद, चार चोर गिरफ्तार

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान